रामधुनी महायज्ञ का उद्घाटन मुकेश सहनी के द्वारा संपन्न कहा लड़ाई की असली वजह नहीं चाहिए पावर और पैसा

रामधुनी महायज्ञ का उद्घाटन मुकेश सहनी के द्वारा संपन्न

कहा लड़ाई की असली वजह नहीं चाहिए पावर और पैसा
जे टी न्यूज खगड़िया :

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी शुक्रवार को जनता के बीच एक बार फिर गरजे।वे खगड़िया पहुंचे और बेलदौर प्रखंड के बारुण इतमादि गांव में आयोजित श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।इस दौरान मुकेश सहनी ने अपनी लड़ाई की असली वजह बताई।सहनी ने समारोह और यज्ञ स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में वे या उनकी पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है वह कुर्सी की नहीं बल्कि विचारों की है।मुकेश सहनी ने कहा कि वह अपनी जिंदगी आराम से मुंबई में गुजार रहे थे और आगे भी गुजार लेते लेकिन हमारी परंपरा ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ रही है।कहा कि भगवान राम ने रावण के साथ युद्ध में विजय हासिल करने के बाद भी अपने भाई लक्ष्मण को कहा था कि यद्यपि यह लंका सोने की बनी है, फिर भी इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है क्योंकि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं।अंत में मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि भारत के संविधान ने बड़े से लेकर निर्धन लोगों तक को वोट का अधिकार दिया है।इसे हम सभी को सही लोगों के लिए और अपनों के लिए इस्तेमाल करना जरूरी है। 

जब अपने लोग मजबूत होंगे और पावर में रहेंगे तो पूरा समाज मजबूत होगा।इस मौके पर वीआइपी जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी,अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार सिंह, बेलदौर मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव धर्मवीर सहनी ,छात्र जिला अध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, जिला सचिव विकेश सहनी ,राजो सहनी ,ललन सिंह, सरवन चौधरी, कमलेश्वरी चौधरी, विकास सहनी ,शिव शंकर निषाद,छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सहनी,वीआइपी नेता आनंद मधुकर यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी,युवा नेता नरसिंह कुमार निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहें।।

Related Articles

Back to top button