लखनऊ जाने वाली एकात्माता एक्सप्रेस का हुआ मार्ग विस्तार अब गया जंक्शन से चलेगी

लखनऊ जाने वाली एकात्माता एक्सप्रेस का हुआ मार्ग विस्तार अब गया जंक्शन से चलेगी


जे टी न्यूज़
सासाराम (रोहतास) बुधवार को यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 14259/60 तथा 14261/62 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन एकात्मता एक्सप्रेस के बिहार में गया जंक्शन तक मार्ग विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई है। एकात्माता एक्सप्रेस का गया जंक्शन तक यह मार्ग विस्तार 28 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा। इस क्रम में 14259/14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 19:00 बजे गया जंक्शन से प्रस्थान कर 22:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचकर 22:50 बजे आगे लखनऊ की ओर प्रस्थान करेगी। लखनऊ की ओर से आने वाली 14260/14262 लखनऊ-गया एकात्माता एक्सप्रेस 7:25 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रस्थान कर 10:35 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।

 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन तक विस्तारित मार्ग में एकात्मता एक्सप्रेस का भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन तथा अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर भी ठहराव प्रदान किया गया है। एकात्मता एक्सप्रेस के गया जंक्शन तक विस्तार से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों व आसपास के क्षेत्र के लोगों को वाराणसी/लखनऊ आवागमन के लिए एक और सीधी त्वरित ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी जिससे आमजन को लाभ होगा। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया की ओर जाने वाले यात्री भी लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button