स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर ज्ञानम पाठशाला मड़ैया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर ज्ञानम पाठशाला मड़ैया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज


खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के मड़ैया सहायक थाना के सामने ज्ञानम पाठशाला में 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मड़ैया थाना के थाना प्रभारी विजय कुमार सहनी के द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया वही मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता व खगड़िया के जाने-माने पत्रकार विक्रम कुमार शर्मा उपस्थित रहे वहीं दोनों मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं माथे पर चंदन लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चियों ने उनका भरपूर स्वागत किए वही मुख्य अतिथि विक्रम कुमार शर्मा ने बताया कि जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से बच्चों में सर्वागीन विकास होती है

वही उद्घाटनकर्ता मड़ैया थाना प्रभारी विजय कुमार सहनी ने उपस्थित बच्चों एवं ज्ञानम पाठशाला के डायरेक्ट अमृत आर्यन को बधाई देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय पर्व पर देश की आजादी की प्रमुख बातें रखें और शिक्षा पर बल दिए वही ज्ञानम पाठशाला के छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार से अपनी कला और एकांकी प्रस्तुति कर अभिभावक व उपस्तिथ दर्शको को मनमोहित कर लिया वही डायरेक्टर अमृत आर्यन ने बताया कि हम चाहते हैं कि हमारे गांव व आसपास गांव के छात्र एवं छात्रा ऐसे मुकाम पर पहुंचे की हमारे देश में उनका नाम हो उसी को लेकर मैंने अपने छोटे से गांव में इन सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ज्ञानम पाठशाला कंपटीशन जोन का संचालन कर रहा हू जहां सभी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की जाती है जहां बच्चों को अपनी कम रकम फिस पर इन सबकी तैयारी की जाती है।वही ज्ञानम पाठशाला के प्रिंसिपल आदित्य राज आनंद उपस्थित संस्कृत कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों व बच्चियों सहित मुख्य अतिथियों को आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिए है।

Related Articles

Back to top button