खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नं० 11में तीस घर जलकर राख। रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/खानपुर:-जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नं० 11 में आज दोपहर अचानक आग लगी, जिससे देखते ही देखते लगभग 30 घर जलकर खाक हो गया। इस मुहल्ला के गरीब परिवार से आते हैं और वे लोग खेत में काम करने चले गए थे।इसी बीच दोपहर में एक घर से आग उठी और 30 लोगों के घर पूर्णतः जल गया। लोगो को खाने पीने, ओढ़ने, विछाने के लिए कुछ भी नहीं बचा। आग की खबर सुनते ही मुखिया सिनोद राम, अंचलाधिकारी मो० रेयाज शाहिद, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, के साथ-साथ थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर तत्परता दिखते हुए पहुँचे। वहीँ लोगों का चीत्कार सुनकर सभी का ह्रदय पिघल गया। इस बीच स्थानीय लोगो ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, प्रशासन की अग्निशामक यंत्र काफी देर के बाद पहुँची। तब तक तो अधिकांश घर जल कर राख हो चुका था। जिसमे स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पुलिस बल के तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। वहीँ जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने अंचलाधिकारी से आपदा की स्थिति में मिलने वाली सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। घर जलने वालो में शांति देवी रेखा देवी, सज्जन पासवान, भुल्ली देवी पति मुसहर पासवान, सहदेव पासवान राम, ज्योति देवी, शिव कुमार पासवान, मिथलेश पासवान, शम्भू पासवान, मोहनी देवी, रामा पासवान, नेंगर पासवान, ठक्कन पासवान, महोखीया देवी, सुनैना देवी, संतोष कमती,भरत पासवान, शंकर पासवान, चंदन पासवान, शत्रुघ्न पासवान, रामसागर पासवान, घूरन पासवान, तिलकेश्वर पासवान, अशोक पासवान,उर्मिला देवी, गोविन्द पासवान,फुलेश्वर पासवान, बुधन पासवान, राम रहाय पासवान प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button