जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद) : जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिले के सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी करी में स्थानीय नगर थाना परिसर में भूमि विवाद के मामले का निपटारा करने को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ राम प्रवेश प्रसाद व थाना प्रभारी राजा ने की। सीओ राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि जमीन संबंधित विवादों को लेकर थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मामला को निष्पादन किया जाता है। आगे बताया कि इस शनिवार को सात जमीनी मामला आया है। जिसमें से एक मामलों का सुनवाई कर निस्पादन की गई और 6 मामलों को निस्पादन हेतु अगले जनता दरबार में किया जाएगा। सीओ ने बताया की नगर थाना में हर शनिवार को भूमि विवाद से संबधित मामला को खत्म करने को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button