फगुवा एक संस्कार पर कार्यक्रम आयोजित।जोगबनीजे टी न्यूज़ डेस्क।

 

 

जोगबनी
जे टी न्यूज़ डेस्क।

भारत नेपाल सिमा के नजदीक बिराटनगर में फगुआ एक संस्कार नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि सुरवात प्रमुख अतिथि बिराटनगर के मेयर भीम पराजुली एकीकृत चेक पोस्ट जोगबनी के प्रबंधक आर के रमण, प्रदेश सभा सांसद केदार कार्की भारत नेपाल सामाजिक संस्कृति मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, नेपाल कि अध्यक्ष प्रीति झा, बृहत मदेशी नागरिक समाज के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह इंटरनेशनल प्रेस क्लब के पत्रकार मेराज सिद्धकी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। वहीँ कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपेंद्र यादव मैथिल के द्वारा भारत से विशिष्ठ अतिथि आर के रमण को फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम की सुरुआत भगवती वन्दना से राजदेवी कला केंद्र के अध्यक्ष बिद्या मिश्रा ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत गाया गया। वहीँ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि ने अपने मंतव्य में होली की महत्ता पर चर्चा किया। एकीकृत चेक पोस्ट के प्रबंधक ने होली पर्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा नेपाल से पुराणिक काल से सम्बन्ध है वही बिराटनगर के मेयर पराजुली प्रबन्धक आर के रमण के द्वारा संयुक्त रूप से बेद ध्वनि नामक वेबसाइट का उद्घाटन भी किया। जिसमे सिरहा से मैथली गायक जुगेश ठाकुर ने बेटी बिन आँगन सुना सुना जैसे प्रेरणादायक गीत गा कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भारत नेपाल सामाजिक संस्कृति मंच राजदेवी कला केंद्र के संगोर मिथिला के सह कार्य में हुए उक्क्त कार्यक्रम में विरेन्द्र झा सहित राजदेवी कला केंद्र के कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुत दिया। वहीँ म अतिथि के रूप में संजय देव्, तेजलाल कर्ण, रंजू पोदार,योगेंद्र यादव, गंगा प्रसाद यादव, डी ए भी के प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा, आभा अनुपमा, नवीन कर्ण सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी। हजारों की संख्या में दर्शक जुगेश ठाकुर के गीत पर झूमते हुए नजर आ रही थी।

Related Articles

Back to top button