आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

जे टी न्यूज़, गया : आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी एवं गया में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में खुशियां बांटने का संदेश दिया।इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज के स्वरूप में सज कर आए और उन्होंने जिंगल बेल- जिंगल बेल गीत पर डांस करके सभी का मन मोह लिया है।बच्चों ने क्रिसमस कैरोल गायें, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए एवं क्रिसमस से संबंधित पोस्टर बनाएं। बच्चों ने अपनी विभिन्न पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि सैंटा क्लोज आता है और खुशियां लाता है।

जीवन को सुखमय बनाने में शांति और अहिंसा का अभूतपूर्व योगदान है।इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। निदेशक संजय कुमार ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। ईसा मसीह को प्रभु का देवदूत बताया जिन्होंने सम्पूर्ण विश्व के मानवों के कल्याण करते हुए अपने जीवन को बलिदान दिया है। पूरे मानवता को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश देना ही इस पावन पर्व का उद्देश्य है।इस अवसर पर निदेशक संजय कुमार ने छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुति देख खुशी जाहिर किया एवं सभी को क्रिसमस की बधाई दी है।। इस मौके पर क्रिसमस ट्री भी सजाया गया है।प्रधानाचार्या सुचारिता पंचाध्याय और शिक्षिका श्वेता यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने एक्टिविटी का सकुशल आयोजन किया गया है। अंत में सैंटा क्लॉज ने केक काटा और बच्चों को टॉफिया वितरण किया है।

Related Articles

Back to top button