मैरी क्रिसमस’ से गूंजा राजेन्द्र विद्यालय

मैरी क्रिसमस’ से गूंजा राजेन्द्र विद्यालय

प्रभु ईशु की शिक्षाएँ हमारे जीवन को मूल्यों से भर देती हैं — चेयरवर्सन गीता सिन्हा

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) क्रिसमस डे के अवसर पर महावीर स्थान स्थित राजेन्द्र विद्यालय में हर वर्ष की भाँति 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन के बच्चों के लिए किया गया था। विद्यालय परिसर में काफी हर्षोल्लास का माहौल देखने मिल रहा था। नन्हें बच्चे सांता के परिधान में काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं कुछ छात्र-छात्राएँ राजकुमारों व परियों के परिधानों में मनोहर लग रहे थे।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु ईशु के चित्र पर पुष्पाजंलि व माल्यार्पण कर कैडल जला कर की गई तथा सभी ने उनसे शांति व सद्भावना की प्रार्थाना की। नन्हें बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री
को सजाया गया साथ ही साथ क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुती दी गई।

 


बच्चों ने इस अवसर पर कई भाषण प्रस्तुत किये जिनमें कक्षा प्रथम के छात्र आहान सिन्हा कक्षा तृतीया की छात्रा रौशनी राज, अभिश्री, अदिति, गरीमा शामिल रहें। वही कुछ छात्रों ने
क्रिसमस वार्तालाप प्रस्तुत किया। जिनमें आदर्श, पवन व आदित्य, रीशु शामिल रहें। वही छात्रा खुशबू ने क्रिसमस शायरी प्रस्तुत किया।
इसके बाद बच्चों ने क्रिसमस कोरस “गॉड लव इज सौ ब्यूटिफूल” ईफ यू हैप्पी एंड यू नो ईट”, जिंगल बेल आदि गीतो पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रभु ईशु का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

 


उन्हें शांति, सद्भावना व दया के प्रतीक के रूप में जाना जाता हैं। उनकी शिक्षाएँ मानव जीवन को मूल्यवान व प्रासंगिक बनाती हैं। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए ताकि हम सभी एक खूबसूरत समाज की स्थापना करने में योगदान दे सकें। इस मौके पर विद्यालय डायरेक्टर सचिव, प्रिंसिपल तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका गीता सिंह, अपराजिता सिंहा, आलोकिता सिंहा का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button