जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बुधवारिय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत शिवाजी नगर प्रखंड का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बुधवारिय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत शिवाजी नगर प्रखंड का औचक निरीक्षण
जे टी न्यूज़/अविनाश कुमार झा

समस्तीपुर : सर्वप्रथम ग्राम- बल्लीपुर, प्रखंड- शिवाजीनगर में जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों से धान अधिप्राप्ति 2022-23 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर पैक्स के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही पैक्स अध्यक्ष को धान आच्छादन एवं अच्छी पैदावार संबंधित निर्देश दिए गए। बल्लीपुर के पैक्स अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि शिवाजी नगर प्रखंड में कुल 17 पैक्स हैं। धान आच्छादन शिवाजी नगर प्रखंड में इस बार 4086 हेक्टेयर रही है,प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया। जिलाधिकारी के समक्ष एक किसान द्वारा धान का विक्रय किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवाजीनगर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं पैक्स के प्रबंधक श्री सुमित कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चौधरी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत राज रजौर, रामभद्रपुर, प्रखंड-शिवाजीनगर, जिला- समस्तीपुर, स्थित पंचायत कार्यालय- सह-मनरेगा भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई। पंचायत कार्यालय सह मनरेगा भवन परिसर में निर्मित यात्री सेड, सामूहिक शौचालय, आदी का भी निरीक्षण किया गया। कचरा प्रसंस्करण हेतु गार्बेज बॉक्स की भी जांच की गई, जो ग्रामीणों के बीच वितरण करने हेतु खरीदारी कर मनरेगा भवन स्थित गोदाम में रखा हुआ था। गार्बेज बॉक्स दो कलर में उपलब्ध था नीला और हरा। मौके पर रजौर, रामभद्रपुर के मुखिया श्री रामचंद्र सिंह भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा मुखिया जी को कचरा प्रसंस्करण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु निर्देश दिया गया एवं दोनों अलग-अलग बॉक्स के बारे में अलग-अलग तरह के कचरा रखने हेतु भी ग्रामीणों के बीच बताने हेतु निर्देशित किया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर, प्रखंड- शिवाजीनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कक्षा 3, 4 एवं 7 में जिलाधिकारी द्वारा कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत की गई। मध्यान भोजन बनाया जा रहा था। आज के मीनू के अनुसार खिचड़ी,चोखा बन रहा था। कक्षा में पंखे लगे हुए थे एवं सभी पंखे चालू अवस्था में थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

ग्राम पंचायत राज रजौर, रामभद्रपुर (गंगाराही), प्रखंड- शिवाजीनगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत नवनिर्मित कचरा प्रबंधन भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।(WPU कलेक्शन सेंटर)
वित्तीय वर्ष 2022_2023.
प्राकृत राशि 7,48,461.
मुखिया श्री रामचंद्र सिंह।


निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका था। WPU कलेक्शन सेंटर को जल्द शुरू करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं मुखिया जी को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत राज- रमौल, प्रखंड शिवाजीनगर में निर्माणाधीन CHC, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया गया। निर्माण स्थल पर उपस्थित कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि जून-जुलाई में कार्य शुरू हुआ था। लगभग डेढ़ साल पूर्ण करने में लग जाएगा। यह अस्पताल 30 बेड के लिए बनाया जा रहा

Related Articles

Back to top button