सिमुलतला विद्यालय जमुई में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अवसर पर लगाई गई पुस्तकों की प्रदर्शनी,डीईओ ने किया निरीक्षण

जेटी न्यूज: डी एन कुशवाहा

जमुई – पुस्तकें अनमोल होती हैं, वह हमारी सच्ची साथी होती हैं। उनसे हमारे ज्ञान का विस्तार होता है। उक्त बातें स्थानीय जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अवसर पर लगाई गई पुस्तकों की प्रदर्शनी के निरीक्षणोपरांत विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंगलवार को कही। साथ ही उन्होंने कहा कि सरस्वती की उपासना के लिए दो आराधना मंदिर है |

एक विद्यालय और दूसरा पुस्तकालय। पुस्तकालय में विद्यार्थी विस्तृत व्यापक ज्ञान प्राप्त करता है। जहाँ सरस्वती के अनंत पुत्रों अर्थात् गनी किताबों का संग्रह होता है, जिनके अध्ययन से मानव अपने जीवन के अशांत संर्धामय क्षणों में शांति प्राप्त करता है ।

ज्ञात हो कि यह पुस्तक प्रदर्शनी 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक चलेगा। इस प्रदर्शनी के अंतर्गत नई पुस्तकों को छात्रों एवं शिक्षकों के अवलोकन के लिए रखा गया है।

इस अवसर पर विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य ई. शम्भू शरण सिंह, प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन एवं उपप्राचार्य सुनील कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, शिक्षकगण विजय कुमार, डॉ जयंत कुमार, श्रीमती अनिता मिश्रा, इ. पराग कुमार सिन्हा, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा,डॉ जितेंद्र कुमार पाठक, रंजय कुमार, गोपाल शरण शर्मा, श्रीमती कुमारी पुष्पा, रंजय कुमार ,श्रीमती सुनीता कुमारी , बेबी कुमारी, अश्वनी कुमार, राधाकांत, प्रज्ञेष बाजपेयी, डॉ राम नरेश पांडेय,वर्षा कुमारी, कुमारी नीतू,बंटी कुमारी, डॉ बाल किशोर तिवारी, नयन तिवारी, मुकेश कुमार पाण्डेय, बिनोद कुमार यादव, राजेश कुमार , सुमन सौरव तथा गोपाल ठाकुर सहित विद्यालय के बच्चे एवं अन्य सहकर्मी

Related Articles

Back to top button