लगमा में राज्यस्तरीय 21 शास्त्रीय स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

लगमा में राज्यस्तरीय 21 शास्त्रीय स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

जे टी न्यूज, मधुबनी (प्रो अरुण कुमार): राज्यस्तरीय बिहार -झारखंड शास्त्रीय चयन प्रतियोगिता के द्वितीय दिन बुधवार को जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,लगमा के प्रांगण में स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। प्रातः सत्र में व्याकरण, न्याय, ज्योतिष, धर्मशास्त्र आदि विषयों का श्लका स्पर्धा आयोजित किया गया। द्वितीय सत्र में अक्षर श्लोकी एवं स्फूर्ति स्पर्धा का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ.राघव कुमार झा ने बताया कि बिहार -झारखंड के कुल 12जिलों से कुल 107 प्रतिभागियों ने कुल 21 स्पर्धाओं में उत्साह पूर्वक भाग ग्रहण किया। स्पर्धाओं को सुचारू संचालन एवं योग्य प्रतिभागियों चयन करने के लिए राजस्थान,असम,उतर प्रदेश सहित बिहार के दर्जनों विद्वानों को आमंत्रित कर बुलाया गया था।

वहीं स्पर्धाओं के सम्पूर्ति समारोह को संबोधित करते हुए डॉ.इन्द्रनाथ झा ने कहा कि लगमा आदर्श महाविद्यालय में इस तरह के सफल आयोजन से अन्य राज्यों के अलावा यहां के छात्र भी लाभान्वित हुए हैं।

मुख्यातिथि डॉ.हरिनाथ झा विशिष्टातिथि

डॉ.मोहन मिश्र एवं डॉ .बोधनाथ झा ने स्पर्धाओं से छात्रों में स्पर्धा की भावना जागृत होती है।

सारस्वत अतिथि डॉ.बालमुकुन्द मिश्र ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए अखिल भारतीय स्पर्धाओं में सफल होकर राज्य का नाम रौशन करने का आग्रह किया।

डॉ. कृष्णमोहन झा के वैदिक मंगलाचरण से शुरू समापन समारोह में डॉ.रामसेवक झा, डाॅ. विजय कुमार मिश्र, डाॅ. बिपिन कुमार झा, डाॅ. निशा, डाॅ. त्रिलोक झा, डाॅ. मोहन मिश्र, रुपेश कुमार झा,डॉ.कृष्ण कुमार मिश्र, डाॅ. वीरचंद जैन डाॅ. संगीत कुमार झा, डाॅ. सुशील कुमार चौधरी, डाॅ. ब्रजेश कुमार मिश्र, डॉ.सोनी झा, आकाश पांडे, डाॅ. नागेंद्र झा, मनीष कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार ठाकुर, अभय चौधरी, लाल चौधरी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ.रमेश कुमार झा ने किया। वहीं इस महाविद्यालय से बीपीएससी परीक्षा में संस्कृत विषय से पांच दर्जन से अधिक उत्तीर्ण छात्रों को शीघ्र सम्मानित करने की बातें प्राचार्य डॉ.सदानंद झा ने किया।

Related Articles

Back to top button