डी ए वी स्कूल में हुआ संगीत समागम वॉइस ऑफ डी ए वी

डी ए वी स्कूल में हुआ संगीत समागम वॉइस ऑफ डी ए वी

संगीत एक साधना एवं कला है जिसके माध्यम से आत्मा परमात्मा के नैकट्य को प्राप्त करता है — प्राचार्य कौशिक

 

जे टी न्यूज, मोतिहारी : स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल में छात्र व छात्राओं को संगीत के प्रति रुझान एवं उत्साहवर्धन हेतु वॉइस ऑफ डी ए वी संगीत समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि व कार्यक्रम के न्यायिक मंडल के डॉ राजू कृष्णा, असिस्टेंट प्रोफेसर एल एन डी कॉलेज, डॉ दिवाकर नारायण पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, पंडित उगम नारायण पाण्डेय कॉलेज मोतिहारी एवं विद्यालय के प्राचार्य कौशिक विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ व ऊर्ण अंगवस्त्र उपहृत किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगीत एक साधना एवं कला है जिसके माध्यम से आत्मा परमात्मा के नैकट्य को प्राप्त करता है।कार्यक्रम का संयोजन संगीत शिक्षिका अल्पना रतन, सुश्री सृष्टि एवं संजय कुमार ने बहुत हीं स्वल्प समय में पूर्ण किया जो काफी रोचक व सराहनीय रहा। विद्यार्थियों के साथ तबला पर नागेंद्र कुमार सिंह एवं आर्गन पर महेन्द्र कुमार माही ने बखूबी संगत किया। वर्ग नवम कि शची पाण्डेय ने एक राधा एक मीरा दोनो ने श्याम को चाहा भजन गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ गिरीन्द्र कुमार मिश्रा ने आगत अतिथियों के आगमन पर मंत्रोच्चारण एवं तिलक लगा कर स्वागत किया। रविन्द्र कुमार के मंचन कार्य को बखूबी निभाया। विद्यालय के वरीय खेल प्रशिक्षक रवि भूषण पाण्डेय ने बताया कि इस संस्कृतिक समागम में विद्यालय के 296 (दो सौ छियानवे) विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने गीत व संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगाते हुए दर्शकों को को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल को भी विद्यार्थियों के गीत ने निर्णय लेने हेतु असमंजस डाल दिया।

 

विजेता व उप विजेता विद्यार्थियों का परिणाम इस प्रकार रहा। एकल गायन में प्रथम अनन्या द्वितीय स्थान शची पाण्डेय एवं तृतीय स्थान सुप्रिया ने प्राप्त किया। समूह गायन में इशा एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान ज्योति एवं ग्रुप ने तथा तृतीय स्थान अदिति एवं ग्रुप ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर एकल गायन में मनन ने प्रथम, सृष्टि ब्रह्मा ने द्वितीय और गोविंद शंकर एवं सताक्षी मनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में आरिफा एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान श्रेया एवं ग्रुप तथा तृतीय स्थान ओम एवं ग्रुप ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपनी महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button