पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए दिया जानकारी 

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए दिया जानकारी 

जे टी न्यूज़, मधुबनी : 1 जनवरी को पिकनिक स्पॉट,पार्क में पिकनिक मनाने को लेकर आम आदमी इकट्ठा होते है। जिसको लेकर मधुबनी पुलिस भीड़ भाड़ वाले जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करेंगे। हर जाने आने वाले लोगों पर करी नजर रखा जाएगा। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है। बताएं की नव वर्ष को लेकर जिले के सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है,कि उनके क्षेत्र में पिकनिक मनाने,मंदिर में जाकर पूजा करने,मार्केट में कपड़ा खरीदने ऐसे जगहों पर भीड़ रहता है।

जिससे अपराधकर्मी एवं असामाजिक तत्व अपराध करने का कोशिश करेगा। जिसको लेकर वैसे जगह पर पुलिस को नियुक्ति किया जाएगा। नव वर्ष के दिन सारे जगहों पर गस्ती करने का जिले के सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है। बताए की खासकर मुख्याला में बड़ी-बड़ी ज्वेलर्स का दुकान है,उस पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। उन्होंने बताया कि शराब पीने वाले को लेकर जगह-जगह ब्रेथ एनेलाइजर से शराब पीने वालों को टेस्ट हर जगह किया जायेगा। और शराब कारोबारी को पकड़ने को लेकर जिले में हर जगह छापेमारी जारी है। उन्होंने हर थाना पुलिस को निर्देश दिया की नव वर्ष के दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए। तथा हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग चालक को चालान काटे। वही बाइक सवार लहरिया कट बाइक चला रहे है। उनके लिए अलग से टीम बनाया गया है। जहां करी से करी करवाई किया जाएगा। बताया की जिले के हर थाना क्षेत्र में दस दिन से लगातार वाहन जांच हो रहा है। जिसमे प्रतिदिन 2 लाख का चालान काटा जा रहा है। और कुल दस दिन में 20 लाख से ऊपर चालान काटा गया है।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की 1 जनवरी 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक में अलग-अलग थाना क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में 11 हजार 333 लोगो का गिरफ्तारी की गई है। बताया की 123 एलिगल विपन पुलिस ने इस साल पकड़ा है। जो पिछले साल के तुलना में 200 प्रसेंट ज्यादा है। बॉर्डर एरिया से गांजा 467 केजी पकड़ा है। तथा एक केजी से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद किया है। शराब मामला में जो व्यक्ति शराब बेचते है, ट्रांसपोर्ट एवं होम डिलीवरी करते हैं। जिसमे 3359 लोगो का गिरफ्तारी किया गया है। शराब जो पिछले साल से ज्यादा इस साल 2 लाख 84 हजार 853 देसी व विदेशी शराब बरामद किया है। कहां की शराब कांड में होने वाले प्रयोग वाहन चार चक्के दो चक्के, टर्क जैसे 1491 गाड़ी को जप्त किया है। वही मधुबनी जिले में टॉप टेन अपराधी की सूची जारी किया था,उसमे सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल एक अपराधी फरार चल रहा है। कहां की हाल ही में दस अपराधी का नया लिस्ट बनाया है,सभी अपराधियों पर इनाम भी रखा गया है। बताया की सभी निर्देशों का पालन हर हाल में जिले के सभी थाना पुलिस करेंगे। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी पर करवाई किया जाएगा।।

Related Articles

Back to top button