श्रद्धापूर्वक मनी सावित्रीबाई फुले की जयंती

श्रद्धापूर्वक मनी सावित्रीबाई फुले की जयंती

जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव स्थित जननायक कर्पूरी आश्रम में सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला परिषद सदस्या ललिता देवी, पूर्व मुखिया रामदेव यादव, पूर्व उप प्रमुख रामचंद्र ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, झारखंड विधानसभा से अवकाश प्राप्त अवर सचिव प्रवीण साफी, जिला राजद उपाध्यक्ष विष्णु देव भंडारी, राजद पंचायत उपाध्यक्ष हीरालाल साह, प्रमोद कुमार यादव, रमेश प्रसाद सुमन, अरुण कुमार मिश्रा,

राजवीर पासवान, ध्यानी यादव, संजय पासवान सहित दर्जनभर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई व महात्मा फुले ने पांच नये विद्यालय खोलने में सफलता पाई। तत्कालीन सरकार ने इन्हें सम्मानित भी किया था। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी।

सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया। वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग उनपर पत्थर मारते थे। बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था, उन्होंने स्कूल की स्थापना की। लोगों ने उन्हें महानायिका कहा।

Related Articles

Back to top button