पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाला तथा पथ का किया उद्घाटन 

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाला तथा पथ का किया उद्घाटन 

जे टी न्यूज, कटिहार: पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित वार्ड संख्या 25 प्रभात नगर में ललन झा के घर से अशोक मंडल एवं कुंदन साह के घर होते हुए मोहम्मद फिरदौस आलम के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला तथा पथ में मिटटी भराई एव ईट सोलिंग कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सरकार, कुंदन साह, रतन साह, अजीत झा, संतोष सिंह, राजेश सिंह, सुमन श्रीवास्तव, सुदाम शर्मा, रमेश महतो, दिलीप झा, शंकर वर्णवाल, गोविंद साह, बबलू यादव, ओनी मंडल, सुरेश उरांव, अमरदीप साह, ललन झा के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस मोहल्ले में सड़क के अभाव में हो रही कठिनाइयों को इस निर्माण से दूर किया गया है। इस सड़क के निर्माण से मोहल्ले वासियों में हर्ष व्याप्त है।

स्थानीय नागरिकों ने इस सड़क एवं नाला निर्माण के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button