नासरीगंज प्रखंड के परसियां +2 विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

नासरीगंज प्रखंड के परसियां +2 विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों से की बातचीत

जे टी न्यूज, नासरीगंज (रोहतास) जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक में गुरुवार को परसियां सचिदानंद +2 विद्यालय एवं राधा कृष्ण उच्च विद्यालय मंगराव नासरीगंज प्रखंड में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। जिस कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर नोडल पदाधिकारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

उसके बाद विद्यालय प्रधानध्यापक मो० गुफरान के द्वारा अधिकारियों को अंगवस्त्र, बुकें एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया. साथ ही छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। उसके उपरांत छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान खास बात यह रही कि इस कपकपाती ठंड में भी छात्र और अभिभावक अधिकारियों को सुनने के लिए काफी देर तक जमे रहें।

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार, कार्यक्रम संचालनकर्ता मनीष मंगल पुष्पद, नसरुद्दीन अंसारी, आदेशपाल अभिषेक कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक व छात्र छात्रा उपस्थित थें।

 

Related Articles

Back to top button