नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “पराक्रम दिवस– 2024” का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “पराक्रम दिवस– 2024” का आयोजन

जे टी न्यूज़,समस्तीपुर (अफ़ज़ल इमाम) : राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय, समस्तीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “पराक्रम दिवस– 2024” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो सुरेंद्र प्रसाद तथा मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजीव रौशन ने किया। सर्वप्रथम, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर “भारत स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें रोहित, रुखसार,

जीनत परवीन ,अनु कुमारी आकांक्षा, आसिफ रिजवान,सच्चिदानंद,हरिवंश घनश्याम,अमन, ज्जवल,बबलू,गौतम आदि छात्र-छात्राओं ने अपने–अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि नेताजी का जीवन त्याग और बलिदान की सीख देता है,

हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डा.निकेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की नेताजी राष्ट्रीय आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शुमार थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा और चेतना दी।

इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार नायर ने कहा कि आजादी से पहले भारत से बाहर हिंदुस्तान की पहली सरकार आजाद हिंद सरकार का गठन नेताजी के द्वारा किया गया था जिसे नौ देश की सरकार ने मान्यता दी।

वे वैसे व्यक्ति थे जिन्होंने हमेशा देश को सर्वोपरि रखा,जिसके कारण देश के युवा उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।साथ ही प्रो मृदुला रानी, प्रो अनिलेश, डॉ विजय कुमार दीक्षित, संजय महतो, प्रो जिया उल हक आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

Related Articles

Back to top button