नाई जाति अपनी मांगों को लेकर एक फरवरी को पटना में होंगे एकजुट

नाई जाति अपनी मांगों को लेकर एक फरवरी को पटना में होंगे एकजुट

जननायक को भारत रत्न मिलने पर जताया खुशी नाई समाज ने मनाया जनशताब्दी कर्पूरी जयंती

जे टी न्यूज़, अररिया : शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे कर्पूरी स्थल में नाई समाज द्वारा बुधवार को जनशताब्दी कपूरी जयंती मनायी गयी। जिसमें जिले के सैकड़ों नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने की।

नाई समाज के सभी लोगों ने एक- एक कर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि के बाद नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर व उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम करने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा किया है।

इसके लिए पूरा नई समाज तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।नाई समाज वर्षों से भारत रत्न की मांग करते आ रहे थे। हालांकि नाई समाज अभी-अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। जिस कारण नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।इससे नाई समाज का उत्थान हो सकता है।इसके लिए पुरे बिहार के नाई जाति एक फरवरी को पटना में एकजुट होकर सरकार के पास बात को रखेंगे। मौके पर जिला सचिव शिव शंकर ठाकुर,गणेश लाल ठाकुर, सभा अध्यक्ष कमलानंद ठाकुर, कृत्यानंद ठाकुर,अशोक ठाकुर विणा ठाकुर,

कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ठाकुर ,गुड्डू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,भूमि ठाकुर, जय नारायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, चंदन ठाकुर,

वीरू ठाकुर,उप सचिव मनोज ठाकुर, मोहन ठाकुर,निरंजन कुमार ठाकुर आदि नाई जाती के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button