करगहर थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अब 7 फरवरी 2024 तक होगा

करगहर थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अब 7 फरवरी 2024 तक होगा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला स्थित करगहर थाने में अब शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 7 फरवरी 2024 तक किया जाना निश्चित है। उक्त संवाद की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी।

उन्होंने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र के वैसे शस्त्र अनुज्ञाप्तिधारी जिनका शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है या किसी कारण वश बाकी रह गया है

उनके लिए आखिरी मौका 25 जनवरी 2024 से लेकर 7 फरवरी 2024 तक करवा सकते हैं।

उक्त तिथि के अनुसार शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करना निश्चित है। इसे अति आवश्यक समझें।

Related Articles

Back to top button