स्वतंत्रता सेनानी चतुरी शाह को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता सेनानी चतुरी शाह को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया ग्राम निवासी वार्ड संख्या 10 के स्वतंत्रता सेनानी चतुरी साह को परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार तथा मड़ैया थाना प्रभारी फिर्दोष आलम के द्वारा अंग वस्त्र व बुके प्रदानकर तथा माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किए।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि परबत्ता प्रखंड का एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी चतुरी शाह हैं उन्हें 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया गया।

वही इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर रामविलास शर्मा,

मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद असलम,प्रमुख प्रतिनिधि बबलू मंडल,गजाधर शाह, ललन कुमार, प्रकाश दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button