गणतंत्र दिवस पर प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

गणतंत्र दिवस पर प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

विद्यालय में आन बान शान से लहरा तिरंगा

 

नारें व देश भक्ति गीतों से गूंजता रहा विद्यालय परिसर

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन मे प्रखंड के कोने-कोने में शान से लहरा तिरंगा।वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगहर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी। आन बान शान से लहरा तिरंगा। देश भक्ति गीतों से गूंजता रहा विद्यालय परिसर। 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह अपने भाषण के संबोधन में चिर परिचित अंदाज में कहा कि आज पूरे भारत में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। याद कीजिए जब हमारा देश गुलाम था उस समय कोई भी कायदा कानून नहीं था। राजतंत्र था।

राजतंत्र को प्रजातंत्र में तब्दील करने वाले उस महान विचार व्यक्तित्व के धनी वीर सपूत एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन चंदन वंदन करता हूं। जो भारतीय गणराज्य को संचालन करने के लिए 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान दिए। आज इस संविधान से संचालान कर आजादी की जश्न में पूरा भारत डूबा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में जापान इंग्लैंड भूटान जैसा राजतंत्र नहीं है।

 

उन्होंने कहां की बिहार सरकार और केंद्र सरकार विद्यार्थियों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जैसे बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि,छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजना मिल रहा है प्रतिदिन सभी विद्यार्थी विद्यालय मे पढ़ने आइए खूब मन लगाकर पढ़ाई कीजिए। और सरकार का योजना का लाभ उठाइए। मौके पर शिक्षकों के साथ विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button