सारण एसपी ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का किया तबादला, 41 पुलिस पदाधिकारी बदले गए

सारण एसपी ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का किया तबादला, 41 पुलिस पदाधिकारी बदले गए

जे टी न्यूज, छपरा: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों तथा पदाधिकारी का तबादला लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है। कई थानों के थाना अध्यक्ष बदले गए हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसपी ने कुल 41 पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला किया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस और निरीक्षक सुभाष कुमार को भगवान बाजार का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

अश्वनी कुमार तिवारी को नगर थानाध्यक्ष, विशाल आनंद को मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार को मढ़ौरा थाना अध्यक्ष, संजीव कुमार को एकम थानाध्यक्ष, धनंजय राय को मसरख थानाध्यक्ष,

मोहम्मद तनवीर आलम को दरियापुर थानाध्यक्ष, शशि रंजन कुमार को गरखा थानाध्यक्ष, किरण शंकर को सदर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, इंद्रजीत कुमार को सोनपुर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, वीरेंद्र कुमार सिंह को एकमा अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह को मसरख अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अजय कुमार को मरहौरा अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।

उज्जवल कुमार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय सोनपुर का पर्वयेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। विपिन कुमार सिंह को मरहौरा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का पर्वयेक्षी पदाधिकारी का कमान दिया गया है।

वही बनियापुर, माझी, तरैया, एकमा, परसा, दाउदपुर, इसुआपुर, जलालपुर, नयागांव थानाध्यक्ष का तबादला किया गया है।

Related Articles

Back to top button