नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार कर पुलिस भेजा जेल

नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार कर पुलिस भेजा जेल

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम चौसा पथ थाना क्षेत्र सिरसिया पुल के पास नशे की हालत में उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार बताएं कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राकेश चौहान उम्र 23 वर्ष पिता विजयमल चौहान ग्राम सिरिसिया थाना करगहर जिला रोहतास को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा अग्रिम उचित कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा गया। इधर सिरिसिया निवासी विजय कुमार सिंह पकड़े गए राकेश चौहान के पिता विजयमल चौहान कि नकारात्मक और अजीबोगरीब दांस्ता बताया है।

पिता की फर्द बयान को उजागर किया और कहा कि बेटा राकेश चौहान के कारनामे से गांव घर के साथ-साथ पूरा परिवार तंग व तबाह रहता है। राकेश चौहान अक्सर मादक व नशीले पदार्थों का सेवन करता है।

वह पूरी तरह से नशा की ओर उन्मुख हो गया है। राकेश चौहान पैसे के अभाव में अक्सर उल्टा सीधा काम व छोटी-मोटी चोरी भी करता है। जो समाज और घर परिवार के लिए बहुत बड़ा घातक था।

इसके हरकत से घर परिवार समाज और पिता की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी। बेटा राकेश चौहान के करतूत से माता और पिता तंग आकर सोचते थे कि किसी तरह से जेल चला जाए।

उसमें सुधार हो जाएगा। या एहसास होने पर खुद को सुधार कर ले। और हुआ भी यही राकेश चौहान अपने करतूत और हरकत से खुद ही पुलिस के गिरफ्त में आ गया।

बरहाल युवक को खुद ही पुलिस शराब की नशे में गिरफ्तार कर ली और जेल भेज दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button