भारतीय रसायन विज्ञान जगत को अपूरणीय क्षति

जे टी न्यूज, दरभंगा: रसायन विज्ञान के उद्भट विद्वान, गोल्ड मेडलिस्ट, सत्यवादी, सादगी की प्रतिमूर्ति, उच्च विचार के संरक्षक, संघर्ष और ईमानदारी के प्रतीक सी. एम. साइंस कॉलेज एवं ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह डीन फेकल्टी आफ साइंस, ल. ना. विश्वविद्यालय, दरभंगा तथा बी.एन. मण्डल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति प्रो. राम बदन यादव जी आज (20/02/2024) अपना पार्थिव शरीर त्याग कर ईश्वर की श्रीं चरणों में प्रस्थान कर गये ।


ईश्वर उनके आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ‌‌उन्होंने अपने पीछे दो पुत्रों एवं तीन पुत्रियों युक्त एक भरा-पूरा परिवार छोड़ रखा है। कर्तव्य परायणता एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति प्रोफेसर यादव ने बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय के कार्यशैली में आमूल परिवर्तन लाया जो उक्त विश्वविद्यालय के शैशवास्था में और सशक्त होने के लिए अत्यावश्यक था।0

Related Articles

Back to top button