रेणु महोत्सव 2024 चार मार्च को जिला प्रशासन ने निर्धारित किया कार्यक्रम
रेणु महोत्सव 2024 चार मार्च को जिला प्रशासन ने निर्धारित किया कार्यक्रम
रेणु जी पर आधारित निबंध पेंटिंग/भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का दिया गया निर्देश
जे टी न्यूज, अररिया(डा. रूद्र किंकर वर्मा):
आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के जन्म दिवस समारोह, 2024 के अवसर पर हाई स्कूल, अररिया के प्रांगण में रेणु महोत्सव 2024 का आयोजन किया जायेगा। जिला पदाधिकारी अररिया श्रीमती इनायत खान के दिशा निर्देश में रेणु महोत्सव 2024 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के प्रांगण सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं रेणु जी के समाधि स्थल (औराही हिंगना) में पुष्प अर्पित किये जाने एवं सिमराहा चौक एवं उ०म०वि० औराही हिंगना में स्थित रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। सदर थाना, अररिया के निकट रेणु कुंज स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके अलावा रेणु जी पर आधारित निबंध पेंटिंग/भाषण प्रतियोगिता सभी विद्यालयों में आयोजित करने का निर्देश दिया गया, जिसमें अंतिम रूप सफल प्रतिभागियों को रेणु महोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा।
*रेणु महोत्सव, 2024 रेणु गांव कार्यक्रम का विवरण*
औराही-हिंगना (रेणु ग्राम, सिमराहा), फारबिसगंज*
(1) 10:30 बजे पूर्वाहन- रेणु समाधि स्थल पर पुष्पांजलि
(2) 10:40 बजे पूर्वाहन- उ०म०वि० औराही हिंगना में स्थित रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
(3) 11:00 बजे पूर्वाहन- सिमराहा चौक स्थित रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
*जिला स्तरीय कार्यक्रम, अररिया :-*
(1) 11:00 बजे पूर्वाहन- रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण (रेणु कुंज, सदर थाना चौक, अररिया)
*कार्यक्रम स्थल- एच०ई०हाई स्कूल, अररिया :-*
(1) 11.15 बजे पूर्वाहन- दीप प्रज्जवलन कर रेणु महोत्सव, 2024 का उद्घाटन
(2) 11:20 बजे पूर्वाहन- लोक गायक श्री अमर आनंद एवं टीम द्वारा स्वागत गीत
(3) 11:30 बजे पूर्वाहन- अतिथियों/साहित्यकारों का स्वागत (बुके देकर)
(4) 1.1:40 बजे पूर्वाहन- जिला पदाधिकारी महोदया का सम्बोधन
(5) 11:45 बजे पूर्वा से 01:00 बजे अप० तक- साहित्यकारों / लेखकों द्वारा साहित्यिक परिचर्चा
(6) 01:00 बजे अप0 से 02:00 बजे अप0 तक- लोक गायक श्री अमर आनंद एवं टीम द्वारा प्रस्तुति
(7) 02:00 बजे अप0 से 04:00 बजे अप० तक- कवि गोष्ठी
(8) 04:00 बजे अप० से 04:30 बजे अप० तक- सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
(9) 04:30 बजे अप०- उप विकास आयुक्त, अररिया द्वारा धन्यावाद ज्ञापन।