अज्ञात बोलेरो ने बाइक में मारी ठोकर बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह हुए घायल

अज्ञात बोलेरो ने बाइक में मारी ठोकर बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह हुए घायल

जे टी न्यूज, कोचस (रोहतास): कोचस गांधी चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलो मे मनीष कुमार पिता संजय सिंह व महेंद्र कुमार पिता राम प्रवेश सिंह तथा रमेश कुमार पिता नारायण सिंह शामिल है। ये सभी घायल कोचस थाना क्षेत्र के बेदवालिया गांव के बताए जाते हैं। घटना के बारे मे बताया जाता है कि बाइक पर सवार हो उक्त युवक कहीं जा रहे थे कि कोचस गांधी चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें तीनों लोग सड़क पर गिर बुरी तरह घायल हो गए। जबकि धक्का मार चालक बोलोरो लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर तुषार कुमार ने इलाज किया। अनीश कुमार का दाहिना पैर टूटने व दो अन्य की आंतरिक चोट आने की बात बताते हुए तथा स्थिति को गंभीर बताते हुए सासाराम के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button