मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात अपराधीयो ने पेट्रोल पम्प कर्मी से लूट-पाट से की लूटपाट दो अपराधी गिरफ्तार

मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात अपराधीयो ने पेट्रोल पम्प कर्मी से लूट-पाट से की लूटपाट दो अपराधी गिरफ्तार


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : रोसड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बलुआहा डीहवार स्थान के पास हथौड़ी थाना में स्थित पेट्रोल पम्प (शहीद सुनील सर्विस सेन्टर) के कर्मी अमरकांत राय उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० महारूद्र राय ग्राम बल्लीपुर थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर के साथ मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात अपराधीयो के द्वारा लूटपाट की घटना का अंजाम दिया गया था। रोसड़ा थाना कांड सं0-85/24 दिनांक-29.03.24 धारा-392 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के द्वारा एक SIT का गठन किया गया। SIT के द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फुटेज के अवलोकन के आधार पर कांड में संलिप्त दो अपराधी


01. मो० जावेद उम्र करीब 18 वर्ष पिता मो० मोजाहिद 02. विमलेश कुमार चौरसिया उम्र करीब 22 वर्ष पिता विन्दु चौरसिया दोनो ग्राम परशुराम थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के निशानदेही पर इस कांड में लूटी गई कैश में से कुल 55,000/- रूपया (कैश), घटना करने में प्रयुक्त किये गये एक मोटरसाईकिल व मोबाईल को जप्त किया गया है। पुछताछ के कम में अपराधकर्मियो के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है एवं अन्य सार्थक सुत्र दिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई करते हुए फिरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। बरामदगी :- 01. कैश कुल 55,000/- रूपया (इस कांड में लूटी गयी) 2. मोटरसाईकिल-01 (घटना में प्रयुक्त) 03. मोबाइल-०१ गिरफ्तार अपराधी 01. मो० जावेद उम्र करीब 18 वर्ष पिता मो० मोजाहिद ग्राम परशुराम थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर 02. विमलेश कुमार चौरसिया उम्र करीब 22 वर्ष पिता विन्दु चौरसिया ग्राम परशुराम थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर अपराधिक इतिहास :- 01. विमलेश कुमार चौरसिया उम्र करीब 22 वर्ष पिता विन्दु चौरसिया ग्राम परशुराम थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर का अपराधिक इतिहास- 01 महिला थाना कांड सं0-76/22 दिनांक धारा-376/341/323/504/506/34 भा०द०वि० एवं


3(1)(सीडी) एससी/एसटी अधिनियम! टीम में शामिल 01 पु०नि० मुकेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष, रोसड़ा थाना। 02. पु0अ0नि0 ​​मोनू राया, हथौड़ी थाना। 03. पु०अ०नि० राजीव लाल पंडित, रोसड़ा थाना। 04. पु०नि०-शिव पुजन कुमार, DIU शाखा। 05. सिपाही-केशव कुमार, DIU शाखा। 06. थाना सशस्त्र बल के जवान।

Related Articles

Back to top button