ईद पर्व जयनगर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया

ईद पर्व जयनगर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर के पूरे प्रखंड में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत में ईद आज मनाई जा रही है,लेकिन कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखने की वजह से ईद कल ही मना ली गई। बीडीओ राजीव रंजन ने कहां कि पूरे प्रखंड में शांतिपूर्वक ईद का पर्व मनाया गया है। जयनगर प्रखंड के बल्डीहा,इस्लामपुर,जयनगर बस्ती ,बेला सहित अन्य जगहों पर सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। आज के दिन लोग घरों में सेवईं या फिर खीर समेत कई बेहतरीन पकवान पकते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक देते हैं। तस्वीरों में देखते हैं कि भारत समेत पूरी दुनिया में किस तरह ईद की नमाज अदा की गई। ईद-उल-फितर के मौके पर ब्लडीहा,भेलवा टोल,थाना टोल, यूनियन टोल, देवधा, बेला सहित अन्य मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। जयनगर प्रखंड में भी ईद की रौनक दिखाई दे रही है। लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एक साथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की। मौके पर ईद की नमाज अदा करने से पूर्व मौलाना कलीम अशरफ ने रमजान के पवित्र महिना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम अमन शांति का पैगाम देती है। इस्लाम में गंगा-जमुनी तहजीब दिया गया है। ईद पर्व पर गिले शिकवे दुश्मनी भुला कर आपस में एक होने का रास्ता देती है। मौलवियों ने कहा कि 30 रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आती है। ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के बाद विश्व में शांति,अमन,भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर मोहम्मद नईम, मोहम्मद इस्लाम,मोहम्मद मुस्तफा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button