रसीदपुर में घर की तालातोड़ लाखों की चोरी

रसीदपुर में घर की तालातोड़ लाखों की चोरी


जे टी न्यूज़, मधुबनी : मधुबनी थानाक्षेत्र के रसीदपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने मुख्य दरबाजा की ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ले गया। पीड़ित परिवार जहीरा खातून के लिखित आवेदन पर खजौली थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। दर्ज एफआईआर के अनुसार वह पूरे परिवार दोस्तपुर अपने रिस्तेदार के यहां गई थी। जब वह वहां से लौटी तो देखी की घर मुख्य दरबाजा टूटा हुआ है।
ज्यो ही घर में घुसी तो चारो कमरे का दरबाजा टूटा था। घर का सभी सामान बिखरा हुआ था। उसने कहा कि चोरो ने मौका का फायदा उठा मुख्य दरबाजा की ताला तोड़ घर में घुसा, बारी-बारी से सभी चार घरों की दरबाज तोड़कर घर में रखा दो आलमारी,दो ट्रंक, दो बक्सा, एवं दो संदूक को तोड़ा। उसमें रखा लाखों की संपत्ति चुरा ले गया। जिसमें सोने की अंगूठी, कान की बाली, सोने की चार छक, चांदी की चालिस अंगूठी हाथ की घड़ी सहित 32300 रूपया नगद चुराया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर एफआईआर हुई है।

Related Articles

Back to top button