मतदान जागृति

मतदान जागृति

जे टी न्यूज
प्रसन्न मन से हो निर्वाचन,
खुशी को दबने नहीं देना।
दाब से खुशियाँ हों घायल,
मतदान सदा मन से करना।

नहीं बिकेंगे – नहीं रूकेंगे,
मत अपना ये सिद्ध करना।
जिसमें भलाई दिखे देश की,
उसी को अपना मत देना।

जो सरकार चलाये शासन , निर्माण हमें उसका करना।
होकर चुप ना बैठें घर में,
मत अधिकार नहीं खोना।

चुनाव का जब दिन आये तो,
प्रभु का नाम सुमर चलना।
जो निशान हो मन में बसता,
उसी पर मोहर लगा देना।

भविष्य उज्जवल सुदृढ़ जामे,
वो ही सरकार हमारी हो।
सहमति दे हम करें समर्थन,
नैतिक यह जिम्मेदारी हो।

कुसुम कमल शर्मा
बडौत ( बागपत) उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button