पुष्पराज पटेल को अंतरराष्ट्रीय नेपाल भारत मैत्री सम्मान से नवाजा गया
पुष्पराज पटेल को अंतरराष्ट्रीय नेपाल भारत मैत्री सम्मान से नवाजा गया
जे टी न्यूज़, छतरपुर/मध्य प्रदेश : नेपाल के लुंबिनी में विश्व प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छतरपुर के पुष्पराज पटेल को अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल मैत्री सम्मान से सम्मानित किया गया। नेपाल भारत में मैत्री संबंध को सुदृढ़ करने नेपाल भारत के बीच संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य की प्रचार प्रसार तथा देश-विदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य शब्द प्रतिभा बहुत क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, तथा तंजानिया से सैकड़ो कवियों ने सहभागिता की जिसमें 83 साहित्यकारों की कृतियों को चुना गया। इन्हीं में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर के वाणिज्य संकाय के शोध छात्र पुष्पराज पटेल जी का भी चयन हुआ है आपको बता दें इसके पूर्व भी पुष्पराज जी को अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य रत्न की मानक उपाधि और काव्य श्री रत्न से नवाजा जा चुका है अप्रैल माह में इनकी दो रचनाएं ईश्वर ही प्रेम साझा काव्य संकलन पुस्तक में प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर उनके सभी ईस्ट मित्रों में बधाई दी और कहा आप इसी प्रकार अपने क्षेत्र समाज और देश का नाम रोशन करते रहे।