सीमावर्ती नेपाल में भी कोरोना वायरस को लेकर जले उम्मीदों के दीपक…।

कोरोना को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री के आह्वाहन का असर सीमावर्ती नेपाल में भी देखा गया...।

राहुल कुमार।

घोड़ासहन(पूर्वी चंपारण)::-
पूरे विश्व के लिए गंभीर समस्या बन चुका कोराना वायरस से निपटने के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन का असर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नेपाल के मधेश इलाकों के बारा, रौतहट , सर्लाही, पर्सा सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में रात्रि में देखने को मिला, जहाँ प्रकाश पर्व को बड़े जोर-शोर के साथ मनाया गया है, अगर बात करें घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के सटे बगल के पड़ोसी देश नेपाल के सिमरौनगढ़ की तो यहाँ भी बीते रात नेपाली समयानुसार 9:15 बजे से स्थानीय लोगो द्वारा अपने छत सहित घर के द्वार पर दीपक जला कर कोरोना वायरस के अंधकार के प्रति लोगों ने अपना संदेश दिया, सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा अपने-अपने घर के सभी लाइट बुझाकर अपने-अपने दरवाजे के सामने मोमबती एवं दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व मनाया, वहीं आसपास में कहीं-कहीं तो सात बजे से ही दीप प्रज्वलित कर पूरे रात भर जलाया गया, साथ ही कई जगहों पर पटाखा और थाली भी बजाने की बात सामने आयी है ।

Related Articles

Back to top button