दो पक्षों के मारपीट में आने दर्जन जख्मी, थाना ने नहीं लिया आवेदन, ग्रामीण आक्रोशित…।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 07/04/2020 को थाना प्रशासन और खानपुर चिकित्सा पदाधिकारी के ढूल-मूल रवैया खानपुर थाना क्षेत्र के जनता त्रस्त है। जहां आए दिन थाना क्षेत्र के अंदर कुछ न कुछ घटना घटती रहती है। जिस पर खानपुर प्रशासन के द्वारा दोषी व्यक्ती से मिली भगत कर निर्दोष को न्याय से वंचित करते रहते हैं और वहीं खानपुर चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा घायल व्यक्ती को ईलाज नही किया जाना और वगैर घायल व्यक्ति का लोभ वस इलाज करना यह दर्शाता है कि खानपुर प्रशासन और खानपुर चिकित्सा पदाधिकारी दोनो भ्रष्टाचार में पूर्ण रुपेण डूबे हुए हैं। इसी कारण घायल आदमी का सही से इलाज हो नहीं हो पाता है और न ही घायल आदमी को न्याय मिल पाता है।

इसका जीता जागता सबूत है कि हाल मे ही खानपुर उत्तरी के हरियावादचक्क में 4/4/2020 को दो पक्षों में पानी पटाने जा रहे चक्का निवासी (1) गणेश प्रसाद सिंह, विनय प्रसाद सिंह, चंदन प्रसाद सिंह, उर्मिला देवी के साथ कुछ असामाजिक तत्त्वों राज कुमार महतो, पवन कुमार महतो, अरविंद कुमार महतो, चंदन कुमार उर्फ राजा के साथ कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडे तलवार से वार कर बूरी तरह घायल कर मरनास्न्न कि स्तिथी में छोड़ कर फरार हो गए। वहीं घायल गणेश प्रसाद सिंह, विनय प्रसाद सिंह, चंदन प्रसाद सिंह कि स्तिथी बहुत दयनीय है व जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं प्रशासन इलाज न कराकर मरने के लिए छोड़ दिए हैं। वहीं रालोसपा खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि घायल व्यक्ती का समुचित इलाज का प्रबंध हो और दोषी व्यक्तियों को सजा मिले ताकि फिर कभी ऐसा काम नही कर पाए।

Related Articles

Back to top button