ऑफिस से घर लौट रही गर्भवती सरकारी कर्मी को पुलिस ने पीटा, हड़ताल पर गए स्टाफ

जानकारी लेने गए एमओ के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की,बाईक जब्त किया

ऑफिस से घर लौट रही गर्भवती सरकारी कर्मी को पुलिस ने पीटा, हड़ताल पर गए स्टाफ

  1. जानकारी लेने गए एमओ के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की,बाईक जब्त कियl

एमओ और कार्यपालक सहायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

संजीव मिश्रा

भागलपुर/जमुई:

अनुमंडल कार्यालय से कार्य कर घर लौट रही महिला कार्यपालक सहायक के साथ पुलिस ने मारपीट की। सूचना मिलने पर एसडीएम ने दो एमओ को जानकारी के लिए भेजा।

जानकारी लेने गए एमओ के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की और उनकी बाइक जब्त कर ली। घटना के बाद एमओ और कार्यपालक सहायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी अनुमंडल कार्यालय से काम कर करीब 5:30 बजे शाम पति के साथ घर लौट रही थी।

इसी दौरान थानाप्रभारी जमुई एवं पुलिस बल ने महाराजगंज चौक के समीप लाठी चार्ज कर दिया। गर्भवती महिला कर्मी के बार-बार सरकारी कार्यालय स्टाफ कहने के बाद भी पुलिस मारपीट करती रही।

सूचना पर एसडीएम ने दो एमओ वहां भेजा लेकिन पुलिस पदाधिकारी कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे और गिद्धौर एमओ मनोज कुमार और बरहट एमओ मुकेश कुमार के साथ भी बदतमीजी की एवं उनकी बाइक जब्त कर ली।

आपूर्ति शाखा के वैसे कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है जिनकी पिटाई पुलिस ने की है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा दी जा रही खाद्यान्न के वितरण में अड़चन आ सकती है


इस मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।

Related Articles

Back to top button