बिहार सरकार अपनी नाकामियों को छीपाने के लिए डॉक्टरो को निलंबित कर रही है:- *आप*

डॉ० एस० एन० सिंह ने अस्पताल प्रशासन से मांगा रैपिड किट, स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया सस्पेंड।

 


डॉ० एस० एन० सिंह ने अस्पताल प्रशासन से मांगा रैपिड किट, स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया सस्पेंड।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जनता को लॉकडाउन करके खुद क्वारंटाइन में चले गए हैं:- *डॉ० पंकज गुप्ता*

जेटी न्यूज़ रंजीत कुमार

पटना:- एक तरफ देश के अन्य राज्य कोरोना बेरियरो के सम्मान  मे कुछ ना कुछ प्रोत्साहान करने के लिए घोषणाएं कर रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार की सरकार इस महामारी से लड़ रहे चिकित्सको को प्रोत्साहित करने की जगह प्रताड़ित कर रही है। आम आदमी पार्टी बिहार के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि पटना के पीएमसीएच का एक मामला प्रकाश में आया है।  पीएमसीएच के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस एन  सिंह का है। जिन्होंने कुछ दिनो पूर्व बिहार सरकार से रैपिड किट की मांग की थी। ये रैपिड किट काफी सस्ता था। जिसे स्वास्थ्य विभाग आसानी से उपल्बध करा सकती थी, लेकिन सरकार ने उनकी सलाह का मखौल उड़ाते हुए डॉ सिंह को उनके पद से निलंबित करते हुए मधेपुरा के अस्पताल में रिपोर्टिंग करने का तुगलगी फरमान जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के इस कारगुजारी की बजह से कोरोना बेरियरो मे भय का माहौल उत्पन हो गया है।

डॉ पंकज ने बताया कि- कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली की सरकार डॉक्टरो एवं पेरा मेडीकल स्टाफ़  को पांच सितारा होटल में ठहरा रही है। वेहतरीन खाने की व्यवस्था की गई है। जिसके कारण डॉक्टरो में उत्साह का माहौल है। डॉक्टर, चार गुना गति से कोरोना संक्रमित लोगो का इलाज कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार की सरकार अपनी नाकामियों को छीपाने के लिए डॉक्टरो को निलंबित कर रही है। उनके उत्साह को कम किया जा रहा है।

डॉ पंकज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने निंदनीय कार्य किया है। ऐसी सरकार पर लान्त है। बिहार के स्वास्थय़ मंत्री मंगल पांडेय सूबे की जनता को लॉकडाउन करके खुद क्वारंटाइन में चले गए हैं। प्रवासी बिहारियो के साथ भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वेसे सारे लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आइसोलेशन सेंटर के नाम पर उनकी सिर्फ केस हिस्ट्री  लिखकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकार द्वारा तैयार की गई आइसोलेशन सेंटर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। प्रवासी बिहारियो के साथ बिहार सरकार छलावा कर रही है। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित व दंडित किया जा रहा है।

डॉ पंकज ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि- डॉ एस.एन सिंह का निलंबन अबिलंब बापस ली जाए और उन्हें सम्मान पूर्वक माइक्रो बायोलॉजी विभाग,पीएमसीएच, पटना के विभागाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित की जाए। कोरोना बरियरो को पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, कोविड 19 टेस्ट किट, अबिलंब कराया जाए। साथ ही कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों के लिए पाँच करोड़ का स्वास्थ्य बीमा कराया बिहार सरकार।

Related Articles

Back to top button