डीलरों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से खाद्यान्न वितरण प्रभावित बिस्फी संसप्रखंड के150डीलर हड़ताल में हुए शामिल
डीलरों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से खाद्यान्न वितरण प्रभावित
बिस्फी संसप्रखंड के150डीलर हड़ताल में हुए शामिल
जे टी न्यूज़ बिस्फी ( मधुबनी ) बिस्फी प्रखंड में आठ सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। जिससे खाद्यान वितरण पर ग्रहण लग गयाहै शनिवार से शुरू हुए हड़ताल के कारण अधिकांश पीडीएस दुकानों में ताले लटक गये। डीलर आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मुख्य मांगों में कमीशन में बृद्धि करने,मृत्यु होने पर आश्रितों को डीलर नियुक्त करने,डीलरों को 30हजार मानदेय देने,रविवार को छुट्टी घोषित करने आदि मांग शामिल है। फेयर प्राइस डीलर संघ के राज्य सदस्य राम विनय ठाकुर ने कहा कि डीलरों के साथ सरकार अमानवीय व्यवहार कर रही है। डीलरों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने डीलरों से एकजुट रहने का आह्वान किया।