*बेतिया : आर्यभट्ट प्रक्षेपण यान की 45 वीं वर्षगांठ पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने देश के युवाओं से किया आह्वान*

जेटी०न्यूज़/बेतिया

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि भारत ने सोवियत रूस के सहयोग से अंतरिक्ष में अपना पहला प्रक्षेपण यान आर्यभट्ट का आज ही के दिन 19 अप्रैल 1975 को सफल प्रक्षेपण किया था। भारत दक्षिण एशिया का पहला देश था जिसने अंतरिक्ष में आर्यभट्ट नामक उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया था। इससे भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी जलवायु एवं मौसम संबंधित विभिन्न जानकारियों को एकत्र करने में आर्यभट्ट उपग्रह मील का पत्थर साबित हुआ था। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एजाज (अधिवक्ता) स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ नीरज गुप्ता एवं बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ0 शाहनवाज अली ने देश के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान में देश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया था! इस दिशा में भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम एवं इसरो ने देश के युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक दिशा प्रदान की! इसरो प्रत्येक वर्ष देश के हजारे छात्र व विभाग को देश के अंतरिक्ष विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में जोड़ने मे अहम भूमिका निभा रहा है! डॉ0 एजाज अहमद ने पश्चिम चंपारण के युवाओं से अपनी भागीदारी अंतरिक्ष विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button