भारत स्काउट गाइड के कैडेटों ने सांसद और विधायक को किया ऑफ ऑनर

भारत स्काउट गाइड के कैडेटों ने सांसद और विधायक को किया ऑफ ऑनर

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनी, करगहर रोहतास में विद्यालय के कार्यक्रम में सासाराम सांसद मनोज कुमार एवं करगहर विधायक संतोष मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर भारत स्काउट और गाइड के कैडेटों द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार नेअतिथियों को बुके देकर के सम्मानित किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्काउट विवेक कुमार सिंह, पीयूष कश्यप, सुभाष कुमार गाइड में दीप रानी राज, पिंशु तिवारी, मुस्कान कुमारी, रितिका कुमारी ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर किया। भारत स्काउट और गाइड के कैडेट को सांसद एवं विधायक ने कहा कि स्काउट और गाइड देश के भविष्य हैं। ये हर एक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के भाग लेते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button