बंद पड़े एयरपोर्ट को संचालन हो:- *प्रीति झा।* जोगबनी नेपाल।





 

जोगबनी नेपाल।

समस्तीपुर:- भारत नेपाल सीमा से सटे फॉरबिसगंज में अर्द्ध निर्मित हवाई अड्डा के निर्माण को पूरा करने व फिर से निर्माण कार्य कर सेवा सुचारू करने की आवाज उठाएगी भारत नेपाल के सामाजिक सांस्कृतिक मंच। वहीँ मंच के नेपाल प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती झा ने बताया कि सिमा से सटे उक्क्त हवाई अड्डे का निर्माण 1962 में भारत चीन के युद्ध के वक़्त किया गया था, जो 10 जून 1973 को नेपालि कांग्रेस के नेता व पूर्व प्रधनमंत्री गिरजा प्रसाद कोइराला ने राणा शाषन के खिलाफ बगावत करते हुए विमान को अपहरण करते हुए फॉरबिसगंज में उतरवाया था। उक्क्त मामले में शामिल भारत नेपाल के तकरीबन डेढ़ दर्जन नागरिक पर मामला दर्ज किया गया था। वहीँ मंच कि नेपाल प्रभाग की अध्यक्ष प्रीति झा ने उक्क्त हवाईअड्डा को चालू करने को लेकर भारत व नेपाल के विभिन्न संगठनों संचार माध्यमों से आग्रह किया है। आगामी 20 तारीख को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हो रहे चुनावी सभा मे उक्क्त मुद्दे को ध्यानाकर्षण कराने की भी अपील की है। भारत नेपाल सिमा के नजदीक ऐतिहासिक महत्व को समझे। उक्क्त हवईअड्डा के चालू होने से जहा दोनो देश के नागरिक को फायदा होगा। वहीँ नेपाल के नागरिक को अंतरराष्ट्रीय उड़ान कि दूरी भी घट जाएगी। इस मुद्दे पर जल्द ही उक्क्त हवाई अड्डे के सुचारू होने पर दोनों देश के नागरिक के उपयोगिता पर बिचार विमर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button