जिलाध्यक्ष से बडा विधायक क्या चल रहा है

जिलाध्यक्ष से बडा विधायक क्या चल रहा है जे टी न्यूज, समस्तीपुर: भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं कहते, कार्यसमिति की बैठक में मंच पर लगा बैनर कुछ ऐसा ही कह रहा है। जी हां! गुरुवार को रोसड़ा के एक सभागार में भाजपा उत्तरी के कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के अधिकांश जिलास्तरीय छोटे बड़े नेता, शामिल हुए। इस बैठक में मंच पर लगे बैनर में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार का फोटो जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष नीलम सहनी से बड़ा लगा था। जबकि स्थानीय निकाय से निर्वाचित विधान पार्षद तरुण कुमार बैनर से गायब थे।
जिला अध्यक्ष से बड़ा फोटो विधायक का, बिहार विधान परिषद के सम्मानित सदस्य डॉक्टर तरुण कुमार का फोटो गायब देखते ही सदस्यों में कानाफूसी शुरु हो गई। लोग तरह तरह की बातें करने लगे। एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संगठन प्रोटोकॉल के मुताबिक जिलाध्यक्ष संगठन में सर्वोपरी होता है। जिला में जिला अध्यक्ष की सहमति के बगैर कोई भी बैनर मंच पर नहीं लगता है। ऐसे में जिलाध्यक्ष का कद छोटा दिखाने वालक ताजा बैनर पार्टी के अंदरखानै में चल रहे खींचतान की चुगली करता प्रतीत होता है। ऐसे में जब कि विधानसभा चुनाव सामने है तब ये खींचतान क्या गुल खिलायेगी यह देखना बेहद दिलचस्प रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button