स्मृति शेष आर एन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी सहित जूटे कई दिग्गज

स्मृति शेष आर एन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी सहित जूटे कई दिग्गज जे टी न्यूज, खगड़िया:
परवत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री स्मृति शेष रामानंद सिंह उर्फ आर एन सिंह के आत्मा की शांति हेतु उनके पैतृक आवास नयागांव परबत्ता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी,समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी, मंत्री जयंत कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, सांसद राजेश वर्मा,पूर्व मंत्री रेणु कुमारी कुशवाहा, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह निषाद, समाजवादी नेता विजय कुमार सिंह,जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, अलौली विधानसभा प्रभारी नंदलाल राय, जदयू सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा , जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं जदयू जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में एनडीए तथा महागठबंधन के राज्य एवं जिला स्तर के बड़े नेताओं का जमावड़ा हुआ, जिन्होंने दिवंगत आर एन सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया तथा उनके पवित्र आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Related Articles

Back to top button