नेपथ्य नायक भाई हृदयानंद मिश्र। कमल किशोर पाण्डेय
नेपथ्य नायक भाई हृदयानंद मिश्र। कमल किशोर पाण्डेय
जे टी न्यूज, पटना: मैं राजधानी पटना में था पलामू से हृदयानंद मिश्र जी का फ़ोन आया कि भैया आज पलामू के युवाओ का एक प्रतिनिधिमंडल पलामू एक्सप्रेस से पटना आ रहे हैं।
सुबह में आपसे मिलकर हमलोगों डा जगन्नाथ मिश्र जी के आवास पर जायेंगे।
मैं अपने कुछ साथियों के साथ मारवाड़ी आवास गृह में था। सुबह सुबह पटना जंक्शन के श्री हनुमान जी के मंदिर पहुंच गया था।
उधर से भाई हृदयानंद मिश्र जी अपने साथ करीब एक सौ युवाओ के साथ कांग्रेस का नारा लगाते हुए आयें।
सभी से मुलाकात हुई कुछ नये चेहरे भी थे।
उसमें एक कुछ अलग और विशेष नजर आया तो मैं पूछ बैठा आपका परिचय तब भाई हृदयानंद जीने कहा कि ये
हुसैनाबाद कोसियारा शेख साहब के परिवार से आते हैं।
शेख इरफान सिद्दकी है।यही मेरी पहली मुलाकात थी।
हम सभी लोगों ने माला लिया और चल पड़े सूबे बिहार के सबसे बड़े कांग्रेसी नेता डा जगन्नाथ मिश्र से मिलने। उनके गेट पर हम सभी पहुंचे तो नारा जिन्दाबाद से गूंज उठा।डा साहब अपने आवासीय लान में ही थे। हमलोगों पर नजर पड़ी तो अंदर आने का संकेत दे दिया।
सबों ने अपने प्रिय नेता को माला दिया सबों से मिलकर
आने का उद्देश्य पूछा। भाई हृदयानंद मिश्र ने पलामू जिला के राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया और
पलामू आने का आग्रह भी किया।
शाम कि ट्रेन से हम सभी वापस पलामू आये।
मेरी आदत है सुबह उठकर अखबार और नींबू चाय कि
मैंने देखा एक युवा मेरे आवास कि तरफ नदी किनारे वाले पर से आ रहे थे। करीब आने पर देखा तो जनाब
इरफान सिद्दकी थे। उन्हें आदर सहित बैठाया और पूछा
नींबू चाय लेंगे। काफी देर राजनैतिक सामाजिक चर्चा हुई। और यह सिलसिला शुरू हो गई।
मैं शाम में बाजार जाता तो उनसे मुलाकात बात भी होती थी। इरफान सिद्दकी कि राजनीतिक समझ और गंभीर व्यक्तित्व मुझे भी प्रभावित करता था।
कुछ समय पश्चात राष्ट्रीय नेता श्री तारिक अनवर और हरीश रावत जी का कार्यक्रम पलामू आने का मिला।
उस समय कांग्रेस सेवादल के नेता थे।
भाई कमलेश कुमार सिंह जी प्रदेश के अध्यक्ष थे।
जिला अध्यक्ष श्री सत्यानंद दूबे जी थे।पभास दास गुप्ता और सैकड़ों युवा जुड़े हुए थे।
16जनवरी1994 को एक विशाल जनसभा हुई जिसकी
अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जाने-माने नेता
पंडित जगनारायण पाठक जी कि उपस्थिति में हुई।
हजारों लोगों को गर्म कम्बल और चादर से सम्मानित किया गया।
सभा के पश्चात् श्री कमलेश कुमार सिंह जी के अनुरोध पर कौमीतंजिम के कार्यालय भाई इरफान सिद्दकी के आवास पर श्री तारिक अनवर के करकमलों द्वारा किया गया।आवाम को संदेश भी दिया।
श्री कमलेश कुमार सिंह जी के आवास पर सामूहिक भोजन कांग्रेस जनों के साथ कर दिल्ली हेतु रवाना हुए।
एकाएक इरफान सिद्दकी का राजनैतिक कद बढ़ा
और पलामू कांग्रेस पार्टी के जाने-माने अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी के प्रिय नेता हो गये।
कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया।
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया।
मेरे रांची प्रवास के दौरान बड़े भाई सत्यानंद दूबे जी ने सूचना दी कि इरफान सिद्दकी कोरांची लायें है डाक्टर से दिखाने।
आंखों के डाक्टर बी के वर्मा के आई क्लिनिक में मेरी
उनसे आखीरी मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों बाद सूचना मिली नहीं रहें। मुझे काफी दुःख और आघात लगा।
पलामू जिला ने एक शानदार नेता खो दिया।
ऐसे हैं हमारे भाई हृदयानंद मिश्र जी जो पलामू कांग्रेस पार्टी के लिए हीरा ढूंढ लाते हैं।
आज़ हमारे बीच इरफान सिद्दकी सा समर्पित नेता नहीं है। उनके साथ बहुत सारी राजनैतिक मधुर स्मृतियां हैं।
उपर वाले से दुआ करते वो जहां भी हो ईश्वर के करीब हो।
भाई हृदयानंद मिश्र जी का आभार जिन्होंने गांव गलियों से चुनकर तराशकर ऐसे अनेकों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करते रहते हैं और वर्तमान में भी हृदयानंद मिश्र जी कांग्रेस की मजबूती लिए इस पुनीत कार्य को बदस्तूर जारी रखा है।



