कांग्रेस देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध – राजेश राम

कांग्रेस देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध – राजेश राम जे टी न्यूज, पटना:
आबादी के मुताबिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने एवं जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार के ढुल मूल रवैये के मद्देनजर पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम ने कहा कि पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही है, जो समाज के निचले पायदान के लोगों के अधिकारों की लड़ाई मुखरता के साथ लड़ रही है।उन्होंने सरकार से मांग की कि आबादी के मुताबिक इस देश में हिस्सेदारी सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जातिगत जनगणना की घोषणा केवल चुनावी जुमले की तरह न करे सरकार। अपितु उसे यथाशीघ्र करवाने की घोषणा करे। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की किसी भी स्थिति में आरक्षण के दायरे को बढ़ाकर 65 फीसदी किया जाय साथ ही उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाय,जो कि पूर्व के महागठबंधन की सरकार में प्रस्तावित था। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर लोग बड़ी बड़ी बातें करते है, लेकिन सामाजिक न्याय के लिए जमीनी स्तर काम कांग्रेस पार्टी ही कर रही है। उन्होंने कहा कि जननेता राहुल गांधी ने देश में संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए कमर कस लिया है। समाज के निचले पायदान के लोगों को उसे वास्तविक हक दिलवाने का जिम्मा कांग्रेस पार्टी ने उठा रखा है और जब तक देश में ऐसा नहीं होता तब तक कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।
कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बिहार प्रदेश के सह प्रभारी श्री सुशील पासी जी ने कहा कि अत्याचार और अन्याय के खिलाफ देश की मजबूत आवाज है कांग्रेस पार्टी। समाज के ऐसे वंचित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समर्पित है।कार्यक्रम का आयोजन अति पिछड़ा विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाई कुन्दन गुप्ता एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राज कुमार शर्मा ने किया।इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, सांसद मनोज राम, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, मोती लाल शर्मा, विनोद चैधरी, जमाल अहमद भल्लू, भाई कुन्दन गुप्ता, राज कुमार शर्मा, अजय चैधरी, प्रवीण कुमार, सूरज कुमार यादव, अमानुल्ला अंसारी, रौशन कुमार सिंह, देविता गुप्ता, सतीश कुमार साह, धमेन्द्र पासवान, रामचन्द्र पासवान, अधिवक्ता दुखन राम, भूटाली बिन्द, अनिल कुमार गुप्ता, कमलेश चन्द्रवंशी, मधुरेन्द्र सिंह, महिप लाल पंडित, गायत्री देवी, मनोज ठाकुर, संजय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश नारायण सहित अति पिछड़ा समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button