राजनीतिक दलों के साथ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक

राजनीतिक दलों के साथ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक

जे टी न्यूज, पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक 90 प्रतिशत प्रपत्र जमा हो चुके हैं।
बैठक में राजद सहित महागठबंधन में शामिल दलों के प्रतिनिधियों ने पुनः दोहराया कि अभी जब बिहार में विधानसभा का चुनाव होने में अब चंद दिन हीं रह गए हैं ऐसी स्थिति में विशेष गहन पुनरिक्षण का कोई औचित्य नहीं है। यह बड़ी संख्या में गरीबों, दलितों, पिछड़ों , अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संविधान प्रदत्त वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।
बैठक में राजद का प्रतिनिधित्व कर रहे राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह के आदेश की खबरें आने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए आयोग को स्पष्ट रूप रुप से एक दिशा निर्देश को अधिसूचित करे। बीएलओ द्वारा प्रपत्र की पावती नहीं दीए जाने से मतदाता द्वारा प्रपत्र जमा करने का कोई सबूत नहीं रहेगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को याद दिलाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के वरीष्ठ नेताओं ने आपसे मिलकर डिजिटल डैशबोर्ड पर प्रतिदिन विधानसभा वार जमा होने वाले प्रपत्र की अद्यतन जानकारी देने की मांग की थी। इस पर जल्द से जल्द अमल किया जाए।
राजद प्रवक्ता ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए बेहतर होगा कि जो मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद इसी वर्ष प्रकाशित की गई थी उसी को आधार बनाया जाए। क्यों कि इतने कम समय में विशेष गहन पुनरिक्षण किसी भी हाल में संभव नहीं हो पाएगा।
बैठक में राजद की ओर से प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा एवं मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह के साथ हीं कौन्ग्रेस, सीपीआई एमएल, सीपीआई, सीपीएम, जदयू, भाजपा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button