पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। रमेश शंकर झा के साथ सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा के साथ सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर क्षेत्र के जितवारपुर के मैदान में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी डा० अशोक कुमार के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। वहीँ मंच का संचालन राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। जिसमे धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम ने कीया। संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले नगपुरिया संविधान को लागू करना चाहते हैं। इसलिए साजिश के तहत हमारे पिता लालू प्रसाद यादव को फंसाकर जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज एक बेटा को बीमार पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। हमारे पिता ने हमेशा कहा कि जब परेशानी हो तो जनता की अदालत में जाना, वहां तारीख नहीं गुजरती है, सीधी सुनवाई होती है। निर्णय अब जनता को करना है। वहीँ श्री यादव ने कहा कि भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है। उन्होंने ने कहा अगर दोबारा मोदी की सरकार सत्ता में आते हैं तो सरकारी नौकरी को खत्म कर देंगा। नोटबंदी में 3.5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं, देश की जनता थानेदार है। श्री यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पलटू चाचा माफिया के साथ मिलकर बिहार में शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।

बिहार में भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है। वहीँ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति काफी चिंताजनक है। पूरे देश में महागठबंधन की सरकार बनने की हवा बह रही है। गरीब व मध्यम वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे में जरूरत है कि सभी एकजुट होकर सामाजिक न्याय के परचम को लहराने का संकल्प लें तथा महागठबंधन के प्रत्याशी डा० अशोक कुमार को भारी मतों से विजयी बनावे। इस कार्यक्रम के मौके पर जनसभा को पूर्व मंत्री व उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोहिउद्दीन नगर की विधायक डा० एज्या यादव, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रत्याशी डा० अशोक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम, उर्मिला देवी, रामकलेवर सिंह, डाo तरुण कुमार, रंजन शर्मा, ठाकुर मनोज भारद्वाज, राजद नेता मुनेश्वर सिंह, प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, प्रेम प्रकाश शर्मा, उमेश यादव, जिला पार्षद संजीव कुमार राय, अनुपम कुमार सिंह उर्फ़ हीरा सिंह, प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव, पप्पू यादव, पूर्व जिला पार्षद पूनम देवी, जगदीश राय, रामविनोद पासवान, सुंदेश्वर राय, प्रमोद राम, मन्नू पासवान, विश्वनाथ राम, विशेश्वर राय, सरपंच बेबी साह, सरपंच विष्णु राय, लालबाबू महतो, रामकुमार यादव, हरिश्चंद्र राय, मनोज कुमार राय, नागमणि, जयशंकर राय, विमल पासवान, सैयद एहसानुल हक चुन्ने, सैयद फैसल आलम मन्नू, रामविलास राय, सत्यनारायण सिंह, रंजू सिन्हा, अख़लाकुर रहमान सिद्द्की, जयलाल राय, राजू राय, प्रभात कुमार, प्रमोद कुमार पप्पू, यदुलाल महतो इत्यादि लोगों ने सभा को सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button