लॉक डाउन के बीच रजौन में चोर मस्त पुलिस पस्त

लगातार हुए तीन चोरी से सहमे रजौन प्रखंड वासी

 

 

रजौन/बांका प्रतिनिधि:

लॉक डाउन के बीच चोरों का तांडव जारी है और चोरों ने 3 दिन में लगातार तीन चोरी कर अपने हौसले आप जारी कर दिए और पुलिस को बौना साबित कर दिया पुलिस के सोचने से पहले चोर एक कदम आगे निकल रहे हैं पिछले दिनों प्रोफेसर कॉलोनी में चोरी होने के बाद लोगों को ढांढस बांधने के लिए रजौन पुलिस ने स्क्वायड डॉग की टीम मंगाई जिस पर रजौन पुलिस की पूरी उम्मीद टिकी हुई थी लेकिन इसे भाग्य खराब ही कहेंगे या कुछ और स्क्वायड डॉग की टीम भी चोर तो छोड़िए एक सबूत तक इकट्ठा नहीं कर पाई अब ऐसे में प्रखंड के जनता यह नहीं पचा पा रही है कि दर्जनों चोरी एक ही अंदाज में चोरों ने अंजाम दिया l

और बड़े ही बेदाग होकर निकलते गए इधर रजौन पुलिस हवाई तीर मारती रही हद तो तब हो गई जब आज रजौन के लीलातरी कठचातर गांव में बीती रात मंगलवार को अज्ञात चोरों ने अपने हौसला का अफजाई करते हुए उसी अंदाज में फिर एक बार चोरी करते हुए एक घर को निशाना बनाया चोरों ने अनुज कुमार पिता अर्जुन राव के घर करीब चार लाख के जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रजौन पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है इधर प्रखंड में चर्चा का विषय है कि नए थाना अध्यक्ष के लिए रजौन प्रखंड में चुनौतियों से निपटना एक चैलेंज होगा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button