आँगनवाड़ी सेविका के निधन पर शोक सभा आयोजित

आँगनवाड़ी सेविका के निधन पर शोक सभा आयोजित


शंकरपुर /मधेपुरा (संतोष )
बाल विकास परियोजना शंकरपुर में शनिवार को सेविका कुमारी चंदा रवि के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक एवं सेविकाएँ उपस्थित थी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने कहा कि कुमारी चंदा रवि एक समर्पित सेविका थीं, जिन्होंने समाज के बच्चों और माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। उनके जाने से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।अंत में सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि समाज में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button