डॉ. राजेंद्र प्रसाद: प्रमुख संविधान निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी
चौसा में जयंती पर याद किए गए डॉक्टर राजेंद्र
डॉ. राजेंद्र प्रसाद: प्रमुख संविधान निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी
चौसा में जयंती पर याद किए गए डॉक्टर राजेंद्र

जेटी न्यूज, अंसार आलम चौसा मधेपुरा :
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक छविनाथ पासवान ने उन्हें ‘भारत रत्न’ बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को अटल बताया।प्रधानाध्यापक पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद वास्तव में भारत रत्न थे। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की जो मजबूत आधारशिला रखी गई थी, वह आज भी अटल है। उन्होंने राजेंद्र बाबू को प्रमुख संविधान निर्माता और जीवट स्वतंत्रता सेनानी बताया।समारोह को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षिका मंजू कुमारी ने कहा कि राजेंद्र बाबू का सादा जीवन और उच्च विचार सदैव प्रेरणादायक रहा है।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका मंजू कुमारी, शिक्षक यहिया सिद्दीकी, प्रणव कुमार, भालचंद्र मंडल, शमशाद नदाफ, राजेश कुमार, मंजर इमाम, टोला सेवक लहटन ऋषिदेव, आईसीटी इंस्ट्रक्टर रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।



