कांग्रेस कार्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती मनाई

कांग्रेस कार्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती मनाई

जेटी न्यूज सासाराम (रोहतास)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न एवं भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 141वीं जयंती रोहतास जिला कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा गांधी आश्रम सासाराम में दिनांक 3 दिसंबर 25 को मनाई गई। कांग्रेसजनों ने देश रत्न के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व्यक्त किए डॉ राजेंद्र प्रसाद 12 वर्ष राष्ट्रपती पद पर रहकर देश की सेवा की सदा जीवन उच्च विचार की राह पर चलते रहे। इनका मानना था कि मैं स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रपति यानी पहले राष्ट्र फिर राष्ट्रपती वे राष्ट्रपति भवन में राजसी ठाट बाट से अलग सादगी विचार वाले व्यक्ति थे। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता, संविधान सभा वह कांग्रेस के अध्यक्ष और पहले केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर जो महनीय भूमिकाएं निभाई। वे गांधी वादी मूल्यों को अपनाए रखा। राष्ट्रपती पद से हटने के बाद अपना जीवन पटना के ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में जीवन व्यतीत किया। सरकार ने राजेंद्र बाबू और देशरत्न में इस तरह उनका जीवन सादगी द्वारा जीवन व्यतीत हुआ हम सब कांग्रेसजनों एवं देशवासियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की उपस्थित कांग्रेसजनों में राजेश्वर कुशवाहा, धनंजय सिंह, रोहित पासवान, सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी, ज्ञान चंद ओझा, रेहान, सौरभ कुशवाहा, जमील बच्चन, सुनील पाण्डेय, मनोरंजन यादव समेत उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button