देवघर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या पहुँची 115

देवघर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या पहुँची 115


जेटीन्यूज

देवघर : बझारखंड के देवघर जिले में शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। आईडीएसपी के स्टेट इंचार्ज डॉ राकेश दयाल के अनुसार ये मरीज देवघर में मिले हैं। पीएमसीएच में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
देवघर में जो दोनों नए मरीज मिले हैं वे सारवां प्रखंड के नारंगी और डकाय गांव के रहने वाले हैं। संक्रमित मिलने के बाद दोनों को मां ललिता हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। एक मरीज हरियाणा और एक खड़गपुर से देवघर आने की सूचना के पश्चात कोरंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था। इससे पहले शुक्रवार को रांची में दो मरीज मिले थे। जिसमें पुंदाग की एक 26 वर्षीय महिला एवं हिंदपीढ़ी का एक 27 वर्षीय पुरुष शामिल है। राज्य में पॉजिटिव की संख्या 115 पहुंच गई है। जबकि रांची का आंकड़ा 83 पहुंच चुका है।
देवघर वासी में भी अब दहसत में रहने लगे है ताजा आयी इस रिपोर्ट से।

Related Articles

Back to top button